1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा चुनाव में हार की हताशा में एक बहाना ढूंढा गया है…कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने किया पलटवार

लोकसभा चुनाव में हार की हताशा में एक बहाना ढूंढा गया है…कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने किया पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने चुनावी बॉन्ड और कांग्रेस के बैंक खाते को फ्रीज किए जाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अब भाजपा की तरफ से इसका पलटवार किया गया है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, अगर राहुल गांधी, सोनिया जी और खड़गे जी की सामूहिक प्रेस को एक शब्द में कहा जाए, तो ये आने वाले लोकसभा चुनाव में हार की हताशा में एक बहाना ढूंढा गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने चुनावी बॉन्ड और कांग्रेस के बैंक खाते को फ्रीज किए जाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अब भाजपा की तरफ से इसका पलटवार किया गया है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, अगर राहुल गांधी, सोनिया जी और खड़गे जी की सामूहिक प्रेस को एक शब्द में कहा जाए, तो ये आने वाले लोकसभा चुनाव में हार की हताशा में एक बहाना ढूंढा गया है।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से सूख कर कांटा हो गई है। लेकिन उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अकॉउंट अगर फ्रीज हुआ है, तो देश का अकॉउंट फ्रीज हो गया है। राहुल गांधी जी इसका क्या मतलब है? भारत के लोकतंत्र को इस तरह शर्मसार न करें। ये देश और इस देश का लोकतंत्र आपकी पार्टी से बड़ा है।

साथ ही कहा, Income Tax act के सेक्शन 13 A के अनुसार पार्टीयों पर इनकम टैक्स नहीं लगता। लेकिन पार्टियों को रिटर्न हर साल फाइल करना पड़ता है, जिसमें बताना पड़ता है कि 20 हजार तक के हमारे कितने donors हैं और उससे अधिक के कितने हैं। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने आज दुनिया में भारत के लोकतंत्र को बदनाम किया है। हमे भारत के लोकतंत्र, भारत की मीडिया और भारत की न्यायपालिका पर गर्व है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...