1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा में जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा की हैट्रिक लगाई, झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी : पीएम मोदी

हरियाणा में जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा की हैट्रिक लगाई, झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी : पीएम मोदी

पीएम ने कहा, आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है। हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं। इनमें से 10 चुनाव में हरियाणा के लोगों ने हर 5 साल के बाद सरकार बदली। लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है, वो अभूतपूर्व है। पहली बार ऐसा हुआ है कि 5-5 साल के दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा में बहुमत से जीत हासिल की है। इसे लेकर भाजपा में जश्न का माहौल है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ता जमकर झूम रहे हैं। इस मौके पर बीजेपी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हम सबने सुना है कि ‘जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा।’ हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है।

पढ़ें :- Bankipur Exit Poll : बांकीपुर के तीन सर्वे में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत!  भाजपा और नितिन को किला बचाने में हो सकती है मुश्किल

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में जितनी भी पार्टियां चुनाव लड़ रही थीं, उनमें वोट शेयर के हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को भी बहुत बहुत बधाई देता हूं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके तप और तपस्या के लिए नमन करता हूं।

पीएम ने कहा, आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है। हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं। इनमें से 10 चुनाव में हरियाणा के लोगों ने हर 5 साल के बाद सरकार बदली। लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है, वो अभूतपूर्व है। पहली बार ऐसा हुआ है कि 5-5 साल के दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है।

भाजपा दुनिया का सिर्फ सबसे बड़ा दल ही नहीं है…भाजपा सबसे ज्यादा दिलों में भी बसी हुई है।
हरियाणा में जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा की हैट्रिक लगाई। भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई, इसलिए गुजरात और मध्य प्रदेश की जनता दो दशक से भी ज्यादा समय से अपना आशीर्वाद बनाए हुए है। कांग्रेस सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती है। सरकार में न रहने पर कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी हो जाती है। इसलिए वो सरकार में आने के बाद देश और समाज को दांव पर लगाने से नहीं हिचकती।

पढ़ें :- भाजपा करती है नकारात्मक राजनीति, छात्रों-नौजवानों के प्रति इस सरकार की नीयत साफ नहीं: अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...