1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ससुरालवालों ने दामाद को बेरहमी से पीटा फिर पेड़ से बांधा…सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

ससुरालवालों ने दामाद को बेरहमी से पीटा फिर पेड़ से बांधा…सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

बीते दिन उसे ससुराल के लोगों ने दामाद को घर बुला लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं उसको पेड़ से भी बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस मामले की किसी ने वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स की बेहरमी से पीटा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, एक मौलाना व उसके परिजन एक शख्स को जमीन पर गिराकर बुरी तरह से पीट रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा है लेकिन उन्हें तरस नहीं आ रही है।

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

दरअसल, ये मामला अमरिया थाना क्षेत्र के बरा मझलिया गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित शख्स को पीटने वाले उसके सुसरालवाले बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि, पीड़ित शराब के नशे का आदी है,​ जिसके कारण उसकी पत्नी उससे परेशान रहती है। इसको लेकर पत्नी आए दिन अपने पति की शिकायत मायके में करती थी।

बताया जा रहा है बीते दिन उसे ससुराल के लोगों ने दामाद को घर बुला लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं उसको पेड़ से भी बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस मामले की किसी ने वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस ने नहीं की है। हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

पढ़ें :- Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा..., लोग बोले- चमत्कार है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...