लोकसभा चुनाव 2024 को समाजवादी पार्टी ने कई लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों में बदलाव किया है। इसी क्रम समाजवादी पार्टी ने मेरठ में एक बार फिर से प्रत्याशी बदल दिया है। अतुल प्रधान की जगह सुनीता वर्मा को मेरठ का प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को समाजवादी पार्टी ने कई लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों में बदलाव किया है। इसी क्रम समाजवादी पार्टी ने मेरठ में एक बार फिर से प्रत्याशी बदल दिया है। अतुल प्रधान की जगह सुनीता वर्मा को मेरठ का प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।
मेरठ लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों के बदले जाने पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष में क़िस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है! और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब…
विपक्ष में क़िस्मत वालों को ही कुछ घंटों के
लिए लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है!और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब…
— Jayant Singh (@jayantrld) April 4, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
बता दें कि, मेरठ सीट से अतुल प्रधान ने पर्चा दाखिल कर दिया था। इससे पहले सपा ने यहां से भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया था। वहीं, देर रात से ही अतुल प्रधान की जगह सुनीता वर्मा के नाम की चर्चाएं चल रहीं थींं। ऐसे में अब सपा ने अतुल प्रधान का टिकट काटकर सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।