1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 754 करोड़ हड़पने के मामले मे:ईडी का कोल्हुई में जिला पंचायत सदस्य के घर छापा

754 करोड़ हड़पने के मामले मे:ईडी का कोल्हुई में जिला पंचायत सदस्य के घर छापा

754 करोड़ हड़पने के मामले मे:ईडी का कोल्हुई में जिला पंचायत सदस्य के घर छापा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: बैंकों के 754 करोड रुपए हड़पने के मामले में चल रही ईडी की कार्रवाई महराजगंज के नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव पकरडीहा तक पहुंच गई है। सोमवार की सुबह 6 बजे ईडी की टीम दो गाड़ियों से जिला पंचायत सदस्य दीपू पांडे के घर पहुंची तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चर्चा है कि ईडी की टीम सपा नेता विनय शंकर तिवारी के करीबी दीपू पांडेय के घर बैंक फ्रॉड मामले से जुड़े एक व्यक्ति से पूछताछ में जुटी हुई है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मामला पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की पत्नी रीता तिवारी की कंपनी में 754 करोड रुपए अलग-अलग बैंकों से कैश क्रेडिट लिमिट से संबंधित बताया जा रहा है। मामले की जांच में ईडी की टीम जिला पंचायत सदस्य के घर पहुंची है। जानकारों का बताना है कि रीता तिवारी की कंपनी में एक उनके सहयोगी का नाम भी शामिल है, जो पकरडीहा गांव का ही रहने वाला है। जिला पंचायत के घर सुबह 6 बजे से ही ईडी की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

बैंक के करोड़ों रुपए फ्रॉड मामले में ईडी की कार्रवाई विनय शंकर तिवारी के अलग-अलग ठिकानों पर भी चल रही है। ईडी के अधिकारियों की जांच पूर्व विधायक के करीबी जिला पंचायत सदस्य के घर पहुंचने के बाद चर्चाएं भी तरह-तरह की सामने आ रही हैं।

हालांकि ईडी की टीम इस बीच घर के अंदर मौजूद है। बताया जा रहा है कि घर के सदस्यों से भी पूछताछ जारी है। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है और कोई कुछ साफ बता भी नहीं रहा है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...