1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gonda News : आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष की कुर्सी गई और पार्टी से भी हुए आउट

Gonda News : आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष की कुर्सी गई और पार्टी से भी हुए आउट

यूपी के गोण्डा जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा एक्शन लेते हुए  जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप (Gonda District President Amar Kishore Kashyap)को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अमर किशोर (Amar Kishore) का महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

By santosh singh 
Updated Date

Gonda News : यूपी के गोण्डा जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा एक्शन लेते हुए  जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप (Gonda District President Amar Kishore Kashyap)को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अमर किशोर (Amar Kishore) का महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही दो टूक कहा था कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद अब बीजेपी जिलाध्यक्ष (BJP District President) पर गाज गिरी है।

पढ़ें :- श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर दे गए ईमानदारी का भाषण: अरविंद केजरीवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप (BJP District President Amar Kishore Kashyap) पार्टी दफ्तर में एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत (Obscene Act) करते दिख रहे थे। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत पार्टी आलाकमान से की थी। हालांकि अमर किशोर ने इन आरोपों को नकारते हुए इसे विरोधियों की चाल बताया था।

बीजेपी ने जारी किया था कारण बताओ नोटिस

पढ़ें :- हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़ने की बात करने वाले को मालूम होना चाहिए कि इस मंदिर का निर्माण एक मुसलमान ने ही कराया था : बृजभूषण शरण सिंह

वीडियो जारी होने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसमें 7 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही गई। साथ ही साफ किया गया था कि समय से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पार्टी द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...