1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. साढ़े 7 वर्षों में हुई चयन प्रक्रिया में हमने इस बात को सुनिश्चित किया कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ भेदभाव न हो : सीएम योगी

साढ़े 7 वर्षों में हुई चयन प्रक्रिया में हमने इस बात को सुनिश्चित किया कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ भेदभाव न हो : सीएम योगी

प्रदेश का युवा पहले नौकरी/रोजगार के लिए देश व दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में भटकता था। आज उसको अपने ही प्रदेश व अपने जनपद में नौकरी मिल रही है। गत साढ़े 7 वर्षों में जो भी चयन की प्रक्रिया हुई, हमने इस बात को सुनिश्चित किया कि इसमें किसी भी अभ्यर्थी के साथ भेदभाव न हो।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार लखनऊ में UPSSSC द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 1,526 ग्राम पंचायत अधिकारी, 360 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) एवं 64 समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा, हमने 2017 में ही इस बात को तय किया था कि जितने भी भर्ती आयोग या बोर्ड हैं वो पूरी निष्पक्षता के साथ पारदर्शी तरीके से आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए भर्ती प्रक्रिया को संपन्न करें। मुझे प्रसन्नता है कि पिछले 7.5 साल के अंदर हमारी सरकार लगभग 7 लाख भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने की दिशा में अग्रसर हो चुकी है।

पढ़ें :- लखीमपुर: अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले विवाहिता और एक युवक का शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा

पढ़ें :- Viral : ‘लॉरेंस बिश्नोई साहब!’ दिल्ली पुलिस का गैंगस्टरों के लिए इतना सम्मान? अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल

उन्होंने आगे कहा, प्रदेश का युवा पहले नौकरी/रोजगार के लिए देश व दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में भटकता था। आज उसको अपने ही प्रदेश व अपने जनपद में नौकरी मिल रही है। गत साढ़े 7 वर्षों में जो भी चयन की प्रक्रिया हुई, हमने इस बात को सुनिश्चित किया कि इसमें किसी भी अभ्यर्थी के साथ भेदभाव न हो।

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : लखनऊ पुलिस की पकड़ से दूर श्रद्धा दुबे, DCP और इंस्पेक्टर के बाद अब ACP हजरतगंज पर बड़ा एक्शन

इसके साथ ही कहा, उत्तर प्रदेश की 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय लगभग बन चुके हैं। वहां WiFi की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। गांव से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान गांव के अंदर ही, गांव के लोगों को प्राप्त हो।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...