सर्दियों के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। ऐसे में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन न सिर्फ बीमारियों से बचाता है बल्कि शरीर को ताकत और हेल्दी रखता है। आज हम आपको अलसी के लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे डेली खाली पेट एक गिलास दूध के साथ खाने से न सिर्फ ताकत मिलगी बल्कि शरीर तमाम बीमारियों से दूर रहेगा। तो चलिए जानते है अलसी का लड्डू बनाने का तरीका।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
अलसी के लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामग्री
400-500 ग्राम अलसी के बीज
1 चम्मच देसी घी
100 ग्राम गोंद
1 कप अखरोट
आधा कप बादाम
5-6 पिसी हुई हरी इलायची का पाउडर
500 ग्राम गुड़
अलसी के लड्डू बनाने का तरीका
अलसी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले करीब 400-500 ग्राम अलसी के बीज को कड़ाही में डालकर एकदम स्पो फ्लेम पर हल्का भून लें। अलसी के बीज जब भुनने लगेंगे तो चटखने की आवाज आने लगेगी। जब अलसी भुन जाए तो निकाल कर अलग रख लें।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
अब कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालें और उसमें 100 ग्राम गोंद को फूलने तक भून लें। गोंद को भी एकदम स्लो प्लेम पर चलाते हुए भूनना है जिससे गोंद पूरी तरह से अंदर तक भुन जाए और उसकी चिपक खत्म हो जाए। अब गोंद को निकाल लें।
अब एक मिक्सी के जार में ठंडे हो चुके अलसी के बीज डालकर दरदरा पीस लें। अलसी को बहुत ज्यादा बारीक नहीं पीसना है। अगर आपको दरदरा पसंद न हो तो फाइन पाउडर बना सकते हैं। असली को निकाल लें। अब 1 कप अखरोट और आधा कप बादाम को भी मिक्सी में दरदरा पीस लें।
कड़ाही में पिसी अलसी और अखरोट बादाम को डालें और 1 बड़ा चम्मच घी डालकर दोनों चीजों को 5 मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर चलाते हुए भून लें। अब इसे किसी प्लेट में निकाल लें। अब इसमें 5-6 पिसी हुई हरी इलायची का पाउडर मिला लें। गोंद को भी दरदरा पीसकर मिक्स कर लें।
अब कड़ाही में आधा कप पानी डालें और गर्म होने पर 500 ग्राम गुड़ के टुकड़े तोड़कर डाल दें। गुड़ को सिर्फ आपको मेल्ट करना है। इसकी चाशनी नहीं बनानी है। गुड़ को पिघलाने के लिए गैस एकदम कम रखें। जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए तो इसे असली के बीज वाले मिश्रण में मिला दें।
सारी चीजों को किसी स्पून से अच्छी तरह मिक्स कर लें। हल्का ठंडा होने दें लेकिन ज्यादा ठंडा न करें क्योंकि फिर लड्डू नहीं बन पाएंगे। जब हल्का गर्म बैटर हो तो एक बाउल में पानी लें और ससे हाथ को गीला करके लड्डू बनाकर तैयार करते जाएं। हाथ को गीला करने से बैटर चिपकेगा नहीं।
पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
इसी तरह हल्के गर्म में ही सारे लड्डू फटाफट तैयार कर लें। गुड़ अगर ठंडा हो गया तो लड्डू नहीं बन पाएंगे। तैयार हो चुके हैं गुड़ और अलसी के स्वादिष्ट लड्डू। आप रोजाना 1 अलसी का लड्डू जरूर खाएं। सुबह खाली पेट अलसी का लड्डू खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।