Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बिक्री में बढ़ोत्तरी, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बिक्री में बढ़ोत्तरी, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

By प्रिया सिंह 
Updated Date

EV Scooters: इन दिनों बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ गया है। कई वाहन कंपनियां नए-नए मॉडल बाजार में लॉन्च कर रहे हैं। जिसको वित्त वर्ष 2022-23 में ईवी टू व्हीलर की बिक्री में 187.77 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। हाल ही जारी आंकड़ों से यह तथ्य सामने आया है। सबसे ज्यादा OLA ने वित्त वर्ष 2023 में 1,52,542 यूनिट की बिक्री की है।

पढ़ें :- Car Average Driving Tips : एवरेज बढ़ाने के लिए कार के गियर बदलते समय रखें ये ध्यान, बचेगा पैसा

 7,26,748 यूनिट की बिक्री 

बताया जा रहा है कि Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) के हालिया आंकड़ों के अनुसार  वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 7,26,748 यूनिट की बिक्री हुई है।

जारी आंकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है कि OLA ने वित्त वर्ष 2023 में 1,52,542 यूनिट की बिक्री की है। जबकि कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में 14,401 यूनिट बेची थी।

इसके अलावा वित्त-वर्ष 2023 में Okinawa ने 94,626, Hero ने 88,591 यूनिट, Ampere ने 84,551, TVS Motors ने 81,887, Ather Energy ने 76,833, Bajaj Auto ने 32,556, Okaya ने 13,172, Revolt ने 12,922, PURE EV ने 11,555 and अन्य ने 77,513 यूनिट की बिक्री की।

पढ़ें :- Ampere Electric Scooters Discount : एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर दे रही शानदार छूट,सेव करें बचाएं हजारों रुपये
Advertisement