1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम का किया ऐलान; एक अनकैप्ड समेत चार नए खिलाड़ियों को मिला मौका

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम का किया ऐलान; एक अनकैप्ड समेत चार नए खिलाड़ियों को मिला मौका

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। जिसमें नाथन मैकस्वीनी की टीम से छुट्टी हो गयी है, उनकी जगह अनकैप्ड सलामी बल्लेबाज सैम कोनस्टास को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर, तेज गेंदबाज सीन एबॉट और झाई रिचर्डसन को टीम में मौका मिला है। वहीं, जोश हेजलवुड अगले दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। जिसमें नाथन मैकस्वीनी की टीम से छुट्टी हो गयी है, उनकी जगह अनकैप्ड सलामी बल्लेबाज सैम कोनस्टास को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर, तेज गेंदबाज सीन एबॉट और झाई रिचर्डसन को टीम में मौका मिला है। वहीं, जोश हेजलवुड अगले दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न और सिडनी टेस्ट के लिए 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड का ऐलान किया गया है। जिसमें ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव किए गए हैं। जिनमें नाथन मैकस्वीनी और जोश हेजलवुड शामिल है। मैकस्वीनी को सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में मौका मिला, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को निराश किया। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस सीरीज में तीन टेस्ट मैचों की छह पारियों में सिर्फ 72 रन बनाये हैं। वहीं, हेजलवुड को चोट कारण पहले ही बाहर हो गए थे। उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को तीसरे टेस्ट में मौका मिलना लगभग तय है।

मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में मैकस्वीनी की जगह लेने वाले सैम कोनस्टास और उस्मान ख्वाजा पारी का आगाज करेंगे। कोंस्टास को अगर डेब्यू का मौका मिलता है तो वह पैट कमिंस के 2011 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू के बाद ऑस्ट्रेलिया के सबसे युवा टेस्ट डेब्यूटांट बन जाएंगे। इस युवा बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ प्रधानमंत्री XI के लिए और आईसीसी पुरुष अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के हालिया सीजन में प्रभावित किया था।

भारत के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ट्रैविस हेड (उपकप्तान), जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, झाई रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...