1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AUS 3rd Test Day 1 Stumps: बारिश के कारण पहले दिन 13.2 ओवर का ही हो पाया खेल; स्टम्प्स की घोषणा

IND vs AUS 3rd Test Day 1 Stumps: बारिश के कारण पहले दिन 13.2 ओवर का ही हो पाया खेल; स्टम्प्स की घोषणा

IND vs AUS 3rd Test Stumps: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 1-1 से बराबरी करने के बाद फैंस गाबा में खेले जानेवाले तीसरे टेस्ट को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन बारिश ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन का मजा किरकिरा कर दिया। दरअसल, ब्रिस्बेन में आज से खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हालांकि, पहले दिन तेज बारिश के कारण सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मानुष शाह और दीया चिताले ने रचा इतिहास, China Smash के सेमीफाइनल में एंट्री

गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन के शुरुआती पांच ओवर के बाद बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 5.3 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 19 रन बना लिए थे। उस्मान ख्वाजा ने 13 रन और नाथन मैकस्वीनी 2 रन बनाकर खेल रहे। इसके बाद दोबारा शुरू हुआ। लेकिन, 14वें ओवर में एक बार फिर बारिश शुरू हो गयी। ब्रिस्बेन में लगातार हो रही बारिश के कारण गाबा का मैदान तालाब बन गया। काफी लंबे समय तक बारिश के रुकने का इंतजार करने के बाद आखिरकार स्टंप्स की घोषणा करनी पड़ी। पहले दिन अब तक 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए 28 रन बनाए। ख्वाजा 19 और मैकस्वीनी 4 रन पर नाबाद रहे।

तीसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स के चयन में घपलेबाजी के आरोप, भारतीय दल की विदाई से पहले कई पैरा-शूटर्स ने किया विरोध प्रदर्शन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...