1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AUS Head to Head: टी20 वर्ल्ड कप में पांच बार भारत-ऑस्ट्रेलिया की हो चुकी है भिड़ंत, जानिए किसका पलड़ा भारी

IND vs AUS Head to Head: टी20 वर्ल्ड कप में पांच बार भारत-ऑस्ट्रेलिया की हो चुकी है भिड़ंत, जानिए किसका पलड़ा भारी

IND vs AUS 51st T20 World Cup Match: आज सोमवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 51वां मैच सेंट लूसिया में खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमी-फाइनल की उम्मीदें दांव पर होगी। लेकिन इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत उतनी आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs AUS 51st T20 World Cup Match: आज सोमवार को भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 51वां मैच सेंट लूसिया में खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमी-फाइनल की उम्मीदें दांव पर होगी। अगर इस मैच में कंगारू टीम हारती है या मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो उसके टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा होगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का हर हाल में जीतना बेहद जरूरी है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 मैच, सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सोमवार 24 जून को रात 8 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत उतनी आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का 5 बार आमना-सामना हुआ है। जिनमें भारत ने 3 और ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच जीते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच में से 19 मैच भारत ने जीत हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के नाम 11 मैच रहे हैं।

IND vs AUS 51वां टी20 वर्ल्ड कप मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 मैच, भारतीय समयानुसार सोमवार 24 जून को रात 8 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।

IND vs AUS 51वां टी20 वर्ल्ड कप मैच कहां खेला जाएगा? 

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 मैच, सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs AUS 51वां टी20 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

IND vs AUS 51वां टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...