1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AUS Super 8s Match: ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर करने इस दिन उतरेगी टीम इंडिया; जानें कब और कहां होगी भिड़ंत

IND vs AUS Super 8s Match: ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर करने इस दिन उतरेगी टीम इंडिया; जानें कब और कहां होगी भिड़ंत

IND vs AUS Super 8s Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में लीग स्टेज 26 मैच खेले जाने के बाद सुपर 8 मैचों के लिए चार टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। जिसमें साउथ-अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं, सुपर 8 में बाकी चार टीमें कौन-सी होंगी, यह अगले कुछ मैचों में साफ हो जाएगा। हालांकि, सुपर 8 में कुछ टीमों के मैचों का शैड्यूल सामने आ चुका है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मैचों के लिए क्रमशः साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और वेस्टइंडीज ने क्वालिफाई किया है। इन सभी ने अपने ग्रुप स्टेज में अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं। टूर्नामेंट के सुपर 8 मैचों में आठ टीमों के बीच कुल 12 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक टीम तीन मैच खेलेगी। इस दौरान एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम 23 जून को स्थानीय समयानुसार रात 8.30 बजे (भारतीय समयानुसार 24 जून सुबह 6 बजे) भिड़ने वाली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच स्थानीय समयानुसार 24 जून को सुबह 10.30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8.00बजे) से सेंट लूसियाडैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

सुपर 8 के लिए इन टीमों ने किया क्वालिफाई

ग्रुप A : भारत, दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम

ग्रुप-B : ऑस्ट्रेलिया, दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

ग्रुप-C : वेस्टइंडीज, दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम

ग्रुप-D : साउथ अफ्रीका, दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...