1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-यह सोचकर खेलना कितना शानदार अनुभव

IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-यह सोचकर खेलना कितना शानदार अनुभव

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी बात कही है। उनको लगता है कि, दुनिया के सबसे महान तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह जाने जाएंगे। ट्रेविस हेड ने कहा कि, वह गर्व से अपने पोते-पोतियों को भारतीय तेज गेंदबाज का सामना करने की कठिन चुनौती के बारे में बताएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी बात कही है। उनको लगता है कि, दुनिया के सबसे महान तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह जाने जाएंगे। ट्रेविस हेड ने कहा कि, वह गर्व से अपने पोते-पोतियों को भारतीय तेज गेंदबाज का सामना करने की कठिन चुनौती के बारे में बताएंगे।

पढ़ें :- ईशान किशन दूसरे टी20 से हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

दरअसल, जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी से कहर ढहाते रहते हैं। पर्थ टेस्ट में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और दोनों पारियों को मिलकर आठ विकेट झटके। पहले मैच में बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी भी कर रहे थे। पर्थ टेस्ट को भारत ने 295 रनों से जीता था।

ट्रेविस हेड ने संवाददाताओं से कहा, जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सबसे महान तेज गेंदबाजों में जाना जाएगा। मुझे लगता है कि इतना क्रिकेट खेलने के बाद भी हम इस समय यह पता लगा रहे हैं कि वह कितने चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। यह सोचकर खेलना कितना शानदार अनुभव है।

उन्होंने कहा कि, जब मैं संन्यास लेकर अपने करियर को देखूंगा तो कितना अच्छा लगेगा। मैं अपने पोते-पोतियों को बताऊंगा कि मैंने उनका सामना किया था। इसलिए बुमराह के साथ खेलने का अनुभव बुरा नहीं है। उम्मीद है कि मैं कुछ और बार उनका सामना कर सकूंगा, लेकिन वह हमेशा उतने ही चुनौतीपूर्ण होंगे।

 

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...