1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs BAN CT 2025: भारत के खिलाफ मैच से पहले अपनी गेंदबाजी पर इतराया बांग्लादेश, कप्तान ने दी खुली चेतावनी

IND vs BAN CT 2025: भारत के खिलाफ मैच से पहले अपनी गेंदबाजी पर इतराया बांग्लादेश, कप्तान ने दी खुली चेतावनी

IND vs BAN CT 2025: आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को कराची में खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम 20 फरवरी को अपने पहले मैच में बांग्लादेश की टीम से भिड़ेगी। इस मैच से बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने विरोधी टीमों को चेतावनी दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs BAN CT 2025: आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को कराची में खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम 20 फरवरी को अपने पहले मैच में बांग्लादेश की टीम से भिड़ेगी। इस मैच से बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने विरोधी टीमों को चेतावनी दी है।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

बांग्लादेश के कप्तान शांतो ने कहा कि उनकी टीम आगामी टूर्नामेंट में यह मानकर जा रही है कि वे बड़ा उलटफेर कर सकते हैं और अपना पहला आईसीसी टूर्नामेंट जीत सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम चैंपियन बनने के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में सभी आठ टीमें चैंपियन बनने की हकदार हैं। वे सभी बेहतरीन टीमें हैं। मेरा मानना ​​है कि हमारी टीम में क्षमता है। किसी को भी अतिरिक्त दबाव महसूस नहीं होगा। हर कोई वास्तव में (चैंपियन बनना) चाहता है, और अपनी क्षमताओं पर भरोसा करता है।’

शांतो ने कहा, ‘हम नहीं जानते कि अल्लाह ने हमारे भाग्य में क्या लिखा है। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि हम अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।’ बता दें कि बांग्लादेश को इस वर्ष चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप ए में रखा गया है और उसका पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में भारत से होगा, जिसके बाद रावलपिंडी में न्यूजीलैंड (24 फरवरी) और पाकिस्तान (27 फरवरी) के खिलाफ मैच होंगे।

हम किसी भी टीम को कभी भी हरा सकते हैं: शांतो

बांग्लादेशी टीम के कप्तान शांतो का मानना ​​है कि उनके 15 खिलाड़ियों का समूह युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के अच्छे मिश्रण के साथ संतुलित है। शांतो ने कहा, ‘मैं टीम में शामिल 15 खिलाड़ियों से बहुत खुश और आश्वस्त हूं। कोई भी खिलाड़ी जो खेलता है, वह अकेले दम पर मैच जीतने की क्षमता रखता है।’ उन्होंने कहा, ‘कुछ समय पहले तक हमारे पास बेहतरीन तेज गेंदबाज नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास मजबूत तेज गेंदबाजी इकाई है। पहले हमारे पास कलाई के स्पिनर नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास हैं। कुल मिलाकर, हमारे पास एक संतुलित टीम है। अगर हर कोई अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाए, तो हम किसी भी टीम को कभी भी हरा सकते हैं।’

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 11वीं गिरफ्तारी, बिश्नोई गैंग कनेक्शन की जांच तेज

पर्दाफाश हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...