1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs BAN Live 3rd T20I : भारत ने आखिरी टी20 में जीता टॉस, ऐसी है इलेंग इलेवन

IND vs BAN Live 3rd T20I : भारत ने आखिरी टी20 में जीता टॉस, ऐसी है इलेंग इलेवन

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को खेले जा रहे आखिरी टी20 मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। टॉस जीतने के बाद सूर्यकुमार कुमार यादव (Suryakumar Kumar Yadav) ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। हम लक्ष्य देने के बाद बचाव करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि अच्छी आदतों को जारी रखना महत्वपूर्ण है।

By santosh singh 
Updated Date

हैदराबाद। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को खेले जा रहे आखिरी टी20 मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। टॉस जीतने के बाद सूर्यकुमार कुमार यादव (Suryakumar Kumar Yadav) ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। हम लक्ष्य देने के बाद बचाव करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि अच्छी आदतों को जारी रखना महत्वपूर्ण है। इसका हम पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। हम बस फ्रीडम देना चाहते हैं। खिलाड़ी जिस तरह से खेल रहे हैं उससे खुश हूं।

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों की हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में टक्कर हो रही है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। तेज गेदंबाज अर्शदीप सिंह की जगह स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका मिला है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। आज सूर्या ब्रिगेड की क्लीन स्वीप पर नजर होगी। वहीं, नजमुल हुसैन शंटो की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम तीसरे टी20 में वापसी करने की फिराक में होगी, जो आसान नहीं। बांग्लादेश को उसके बल्लेबाजों ने अभी तक काफी निराश किया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...