1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs BAN: टेस्ट में इतिहास बदलने उतरेगी ‘रोहित सेना’, पहली बार भारत को हासिल होगा ये बड़ा मुकाम

IND vs BAN: टेस्ट में इतिहास बदलने उतरेगी ‘रोहित सेना’, पहली बार भारत को हासिल होगा ये बड़ा मुकाम

IND vs BAN Test Series: पिछले एक दशक में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा है। कोई भी टीम भारत को घर पर टेस्ट सीरीज हराने में असफल रही है, और उसने बाहर जाकर ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को धूल चटाई है। हालांकि, अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के पास टेस्ट क्रिकेट अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने का मौका है। जिसमें वह हार से ज्यादा जीत के मुकाम को पहली बार हासिल कर पाएंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है, इस सीरीज का पहला मैच भारत जीतता है तो वह उन टीमों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। जिनके जीते हुए टेस्ट मैचों का आंकड़ा हारे हुए मैचों से अधिक होगी। भारत ने अब तक 579 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उसके नाम 178 जीत और इतनी ही हार है। जबकि टीम के 222 टेस्ट मैच ड्रॉ और एक मैच टाई रहा है।

टेस्ट में इन टीमों के जीत के आंकड़े हार से बेहतर

ऑस्ट्रेलिया: 866 टेस्ट मैच- 414 जीत और 232 हार

इंग्लैंड: 1077 टेस्ट मैच- 397 जीत और 325 हार

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

साउथ अफ्रीका: 466 टेस्ट मैच- 179 मैच जीत और 161 हार

पाकिस्तान: 458 टेस्ट मैच- 148 जीत और 144 हार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...