1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 1st Test : अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई इंग्लैंड की पारी, 60 के स्कोर में 3 विकेट गंवाए

IND vs ENG 1st Test : अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई इंग्लैंड की पारी, 60 के स्कोर में 3 विकेट गंवाए

IND vs ENG 1st Test Live Update : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज आज 25 जनवरी से हो गया है। पांच मैच की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- योगी सरकार दिवाली से पहले हर कर्मचारी को देगी 7000 का तोहफा? यूपी विधानसभा चुनाव से एक और अनुपूरक बजट की तैयारी

हैदराबाद टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम को जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी, दोनों ने पहले विकेट लिए 55 रन जोड़े। लेकिन स्पिन गेंदबाजी के शुरू होते ही इंग्लैंड बल्लेबाज परेशानियों में दिखे हैं। टीम 5 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिये हैं। पहले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बेन डकेट (35) और ओली पोप (1) पवेलियन भेजा। इसके बाद रवींद्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) ने जैक क्रॉली को आउट किया।

पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।

पढ़ें :- राज्यसभा चुनाव: BJP ने दो उम्मीदवारों का ऐलान किया, दिनेश आर्य और TMC से आईं कोयल मल्लिक को मिली टिकट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...