1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 2nd T20I : सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, इंग्लैंड करेगा पहले बैटिंग, टीम इंडिया ने किया ये 2 बड़े बदलाव

IND vs ENG 2nd T20I : सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, इंग्लैंड करेगा पहले बैटिंग, टीम इंडिया ने किया ये 2 बड़े बदलाव

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता है। भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी है।

By santosh singh 
Updated Date

चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता है। भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी है।

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

दोनों टीमों में हुए दो-दो बदलाव

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए गए। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है। जुरेल ने रिंकू सिंह की जगह ली है, जो पीठ में तकलीफ के चलते दूसरे एवं तीसरे टी20 मुकाबले से बाहर हो गए थे। जबकि सुंदर ने नीतीश कुमार रेड्डी का स्थान लिया है। नीतीश साइड स्ट्रेन के चलते सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो चुके हैं।

इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। जैकब बेथेल अस्वस्थ है, उनकी जगह जेमी स्मिथ को प्लेइंग-11 शामिल किया गया है। जेमी का ये टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू मुकाबला है। जबकि गस एटकिंसन की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई। एटकिंसन सीरीज के पहले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

भारतीय टीम का पलड़ा भारी

देखा जाए तो भारतीय टीम का पलड़ा टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारतीय टीम ने 14 मैच जीते, जबकि 11 में इंग्लैंड को सफलता मिली है। इस तरह जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आती है, तब भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी दिखा है। कोलकाता टी20 में भी भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...