1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 2nd Test: दूसरे टेस्ट में बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, कुलदीप समेत इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IND vs ENG 2nd Test: दूसरे टेस्ट में बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, कुलदीप समेत इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से दूसरे टेस्ट मैच की शुरूआत होगी। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया बदलाव के साथ उतर सकती है। दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय बरकरार है, हालांकि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें चयन के लिए उपलब्ध बताया है लेकिन अंतिम-11 में वह मौजूद होंगे या नहीं, इस पर फैसला टॉस से पहले होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से दूसरे टेस्ट मैच की शुरूआत होगी। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया बदलाव के साथ उतर सकती है। दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय बरकरार है, हालांकि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें चयन के लिए उपलब्ध बताया है लेकिन अंतिम-11 में वह मौजूद होंगे या नहीं, इस पर फैसला टॉस से पहले होगा।

पढ़ें :- RCB के बिकने पर विजय माल्या का आया रिएक्शन, कहा- मेरे जिस निवेश का मजाक उड़ाया था वो आज बढ़कर 16500 करोड़ हो गया

इसके साथ ही, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है। बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह को भी मौका दिया जा सकता है। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, टीम बिना बदलाव के उतरेगी।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के आंकड़े
एजबेस्टन में भारत-इंग्लैंड के बीच आठ टेस्ट खेले गए हैं और इनमें से सात का नतीजा किसी टीम के पक्ष में गया है। आठ में से सात मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो शुभमन गिल इस मैदान पर कोई टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन सकते हैं। एजबेस्टन में तेज गेंदबाजों ने 1185 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 59.2 का और औसत 29.86 का रहा है। स्पिनरों ने यहां 424 विकेट लिए हैं। स्पिनरों का स्ट्राइक रेट 74.3 का और औसत 32.65 का रहा है।

 

पढ़ें :- RCB vs SRH मैच के टिकट मिनटों में बिके तो भड़के फैंस, गड़बड़ी का लगाया आरोप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...