1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड टीम को रास नहीं आया अहमदाबाद, भारत का ऐसा रहा रिकॉर्ड

IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड टीम को रास नहीं आया अहमदाबाद, भारत का ऐसा रहा रिकॉर्ड

IND vs ENG 3rd ODI: भारत बनाम इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा मुकाबला बुधवार 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाना है। इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी, जबकि इंग्लैंड के सामने अपना सम्मान बचाने की चुनौती होगी। हालांकि, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारत के आंकड़े इंग्लैंड की तुलना में कई गुना बेहतर है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 3rd ODI Ahmedabad Stats: भारत बनाम इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा मुकाबला बुधवार 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाना है। इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी, जबकि इंग्लैंड के सामने अपना सम्मान बचाने की चुनौती होगी। हालांकि, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारत के आंकड़े इंग्लैंड की तुलना में कई गुना बेहतर है।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) जोकि, पहले मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, इस पर अब तक कुल 31 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 15 मैच पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 16 बार जीत दर्ज की है, जो यह दर्शाता है कि इस मैदान पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। ओस गिरने की स्थिति में गेंदबाजों को मुश्किल हो सकती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।

भारत का अहमदाबाद में वनडे रिकॉर्ड

अहमदाबाद में भारत के रिकॉर्ड्स की बात करें तो यहां पर टीम ने अब तक 20 वनडे मैच खेले गए हैं। जिनमें से 11 मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि 9 मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं। जिसमें एक हार वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। मोटेरा में भारत ने 11 में से 6 मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता है। बुधवार को खेले जाने वाले मैच अगर टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करती है तो उसके जीतने संभावना ज्यादा है, सीरीज के दो मैचों में टीम ने ऐसा करके दिखाया है।

 इंग्लैंड का अहमदाबाद में वनडे रिकॉर्ड

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 11वीं गिरफ्तारी, बिश्नोई गैंग कनेक्शन की जांच तेज

इंग्लैंड की टीम ने अहमदाबाद में अब तक चार वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से एक मैच में ही जीत मिल पायी है। टीम ने यह जीत 2006 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हासिल की थी। इंग्लैंड को लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट से जीत मिली थी। हालांकि, भारत और इंग्लैंड पहली बार इस मैदान पर आमने-सामने होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...