1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 3rd Test Day Live Score : चौथे दिन लंच तक भारत दूसरी पारी में बढ़त हुई 440 रन की , यशस्वी-सरफराज क्रीज पर

IND vs ENG 3rd Test Day Live Score : चौथे दिन लंच तक भारत दूसरी पारी में बढ़त हुई 440 रन की , यशस्वी-सरफराज क्रीज पर

ND vs ENG 3rd Test Day Live Score : भारत और इंग्लैंड के बीचराजकोट में जारी तीसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। टीम इंडिया (Team India) ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमटी। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है।

By santosh singh 
Updated Date

IND vs ENG 3rd Test Day Live Score : भारत और इंग्लैंड के बीचराजकोट में जारी तीसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। टीम इंडिया (Team India) ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमटी। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है। भारत ने चार विकेट गंवाकर 304 रन बना लिए हैं। फिलहाल सरफराज 21 गेंद में 21 रन और यशस्वी जायसवाल (Yashswi Jaiswal)  140 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 46 रन की साझेदारी हो चुकी है। वहीं, बढ़त 430 रन की हो चुकी है। शुभमन 91 रन बनाकर आउट हुए।

पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्‍मान, जानें लिस्‍ट में हैं और कौन-कौन नाम?

चौथे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने चार विकेट गंवाकर 314 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल (Yashswi Jaiswal)  149 रन और सरफराज 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने तूफानी बल्लेबाजी की है और 62 गेंद में 56 रन की साझेदारी कर ली है। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 440 रन की हो चुकी है। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को 126 रन की बढ़त मिली थी।

भारत ने रोहित शर्मा (19) और रजत पाटीदार (0) का विकेट शनिवार को ही गंवा दिया था। वहीं, शुभमन गिल (Shubhman Gill) के साथ 155 रन की साझेदारी करने के बाद यशस्वी जायसवाल (Yashswi Jaiswal) कमर में दर्द की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए थे। आज रविवार को शुभमन गिल (Shubhman Gill) के रूप में भारत को पहला झटका लगा। वह रन आउट हो गए और शतक से नौ रन से चूक गए। गिल 91 रन बना सके। उन्होंने कुलदीप यादव के साथ 55 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद यशस्वी मैदान पर आए। कुछ देर के आराम के बाद आज वह फिट दिख रहे हैं। कुलदीप ने 27 रन की छोटी मगर उपयोगी पारी खेली। इसके बाद से यशस्वी और सरफराज (Yashasvi-Sarfaraz) ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...