1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 3rd Test: भारत ने लॉर्ड्स में पिछली बार इंग्लैंड को चटाई थी धूल, जानिए कैसा रहा अब तक का टेस्ट रिकॉर्ड

IND vs ENG 3rd Test: भारत ने लॉर्ड्स में पिछली बार इंग्लैंड को चटाई थी धूल, जानिए कैसा रहा अब तक का टेस्ट रिकॉर्ड

IND vs ENG 3rd Test: एजबेस्टन टेस्ट में जीत के बाद शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम लंदन पहुंच चुकी है, जहां पर प्रतिष्ठित 'लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड' में टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलना है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से शुरू होगा। लॉर्ड्स टेस्ट में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इससे पहले 2021 में जब दोनों टीमें लॉर्ड्स में भिड़ी थी तो भारत ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस मैदान पर टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 3rd Test: एजबेस्टन टेस्ट में जीत के बाद शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम लंदन पहुंच चुकी है, जहां पर प्रतिष्ठित ‘लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड’ में टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलना है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से शुरू होगा। लॉर्ड्स टेस्ट में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इससे पहले 2021 में जब दोनों टीमें लॉर्ड्स में भिड़ी थी तो भारत ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस मैदान पर टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

दरअसल, लॉर्ड्स में भारत ने अपना पहला मैच 1932 से पहले खेला था और टीम अब तक कुल 19 बार इंग्लैंड से इस मैदान पर भिड़ चुकी है। लेकिन भारत ने लॉर्ड्स में अब तक तीन टेस्ट मैच ही जीते हैं, जबकि उसे 12 बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 4 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। भारत ने लॉर्ड्स में पहली जीत 1986 (5 विकेट से जीत) में, दूसरी 2014 (95 रनों से जीत) और तीसरी 2021 (151 रनों से जीत) में दर्ज की थी। अब करीब चार साल बाद भारत और इंग्लैंड टीम लॉर्ड्स में आमने-सामने होंगी। इस मैच में दोनों सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाना चाहेंगे।

लॉर्ड्स में लड़ाई होगी दिलचस्प

तीसरा टेस्ट मैच काफ़ी रोमांचक होने वाला है। इंग्लैंड ने तेज़ गेंदबाज़ गस एटकिंसन को शामिल करते हुए नई टीम का चयन किया है। उम्मीद है कि जोफ़्रा आर्चर भी तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। दूसरी ओर, कई रिपोर्टों के अनुसार, कार्यभार प्रबंधन के तहत दूसरे टेस्ट के लिए आराम दिए जाने के बाद जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट के लिए वापसी कर सकते हैं। उनकी वापसी से भारत के तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण को मजबूती मिलेगी, क्योंकि मोहम्मद सिराज और आकाश दीप पहले से ही शानदार फॉर्म में हैं।

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...