1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 3rd Test LIVE: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला; भारत की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव

IND vs ENG 3rd Test LIVE: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला; भारत की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव

IND vs ENG 3rd Test LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज (10 जुलाई) से शुरू हो रहा है। यह मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा और इस मैच के लिए टॉस हो चुका है। इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टॉक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यानी भारतीय टीम गेंदबाजी करेगी। मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 3rd Test LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज (10 जुलाई) से शुरू हो रहा है। यह मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा और इस मैच के लिए टॉस हो चुका है। इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टॉक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यानी भारतीय टीम गेंदबाजी करेगी।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिला है। लॉर्ड्स टेस्ट के लिए टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ हैं, जिसमें पहला प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में देखने को मिला है। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। बुमराह को वर्कलोड के चलते दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था।

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...