1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 4th Test: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत को लगे डबल झटके, नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज और अर्शदीप चौथे मैच से बाहर

IND vs ENG 4th Test: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत को लगे डबल झटके, नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज और अर्शदीप चौथे मैच से बाहर

IND vs ENG 4th Test: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दूसरे टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के हीरो ऋषभ पंत और आकाश दीप चोटिल बताए जा रहे हैं। जबकि तीसरे टेस्ट में गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऑल राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह चौथा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने में चोट के कारण बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। नीतीश स्वदेश लौट जाएंगे और टीम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बेकेनहैम में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय उनके बाएँ अंगूठे में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नज़र रख रही है। पुरुष चयन समिति ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। कंबोज मैनचेस्टर में टीम से जुड़ गए हैं। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई, 2025 से शुरू होगा।

चौथे टेस्ट के लिए भारत का फुल स्क्वाड

शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...