1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG Day 1 Stumps : यशस्वी जायसवाल 179 रन बनाकर लौटे नाबाद, पहले दिन के खेल तक भारत का स्कोर 336/6

IND vs ENG Day 1 Stumps : यशस्वी जायसवाल 179 रन बनाकर लौटे नाबाद, पहले दिन के खेल तक भारत का स्कोर 336/6

IND vs ENG Day 1 Stumps, Yashasvi Jaiswal Century : भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट मैच आज से विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम मीन खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। लेकिन पहले दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को छोड़कर कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। जायसवाल 257 गेंदों पर 179 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। उनके साथ आर. अश्विन 5 रन कर नाबाद हैं। वहीं, भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिये हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- India World Cup Team : संजय मांजरेकर ने चुनी वर्ल्ड कप टीम; कोहली-हार्दिक समेत कई धुरंधरों का नाम गायब

विशाखापत्तनम टेस्ट (Visakhapatnam Test) में पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका 40 रन के स्कोर पर लगा। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 14 रन बनाकर अपना डेब्यू मैच खेल रहे शोएब बशीर (Shoaib Bashir) का पहला शिकार बनें। इसके बाद यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और शुबमन गिल (Shubman Gill) के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन गिल 34 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। लेकिन यशस्वी जायसवाल ने एक छोर संभाले रखा और पहले उन्होंने 89 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वह 151 गेंदों पर शतक तक पहुंचे। उन्होंने छक्के के साथ शतक पूरा किया।

गिल के आउट होने के बाद जायसवाल ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने टीम के स्कोर को पहले 100 और फिर 150 के पार पहुंचाया। इस दौरान जायसवाल और अय्यर के बीच 90 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन अय्यर 27 रन बनाकर टॉम हार्टली का शिकार बनें। जब वह आउट हुए उस समय भारत का स्कोर 50.4 ओवर में 179 रन था। इसके बाद 249 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा। रजत पाटीदार (Rajat Patidar) 32 रन बनाकर रेहान अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए।

पाटीदार के आउट होने के बाद जायसवाल ने अक्षर पटेल (Axar Patel) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। शोएब बशीर ने पटेल को 27 रन के स्कोर पर आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। वहीं, दिन का खेल खत्म होते होते केएस भरत (KS Bharat) 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं। फिलहाल, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 336 रन (93 ओवर में) बना लिए हैं।

पहले दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 179 रन और आर. अश्विन (R. Ashwin) 5 रन बनाकर नाबाद पवेलियन वापस लौटे हैं। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में रेहान अहमद और शोएब बशीर ने 2-2 विकेट झटके, जबकि टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। दूसरे दिन का खेल शनिवार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा।

पढ़ें :- क्या MS Dhoni संन्यास से लेंगे यूटर्न और खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप? कप्तान रोहित शर्मा के बयान से मचा बवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...