1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG: भारत को 4 नहीं सिर्फ 3 विकेट की जरूरत, इतिहास रचने के लिए लगाना होगा पूरा दमखम

IND vs ENG: भारत को 4 नहीं सिर्फ 3 विकेट की जरूरत, इतिहास रचने के लिए लगाना होगा पूरा दमखम

IND vs ENG 5th Test Day 5: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेला जा रहा टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच अब रोमांचक मोड़ पर जा पहुंचा है, जहां से मैच के अब किसी भी टीम के पाले में जाने की संभावना है। दरअसल, पांचवें टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। चौथे दिन इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य करीब बेहद आसानी से पहुंचती नहीं नजर आयी, लेकिन स्टंप्स से कुछ एक-डेढ़ घंटे पहले भारतीय गेंदबाजों ने जबर्दस्त वापसी की।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

ओवल टेस्ट के चौथे दिन हैरी ब्रुक और जो रूट के बीच 195 रनों की साझेदारी ने भारत को मैच से लगभग बाहर कर दिया था, लेकिन ब्रुक के आउट होने के बाद जैकब बेथेल और जो रूट भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। जिसके बाद जीत के लिए 37 रन भी बहुत ज्यादा लगने लगे। अचानक से पूरा मोमेंटम भारत की तरफ शिफ्ट होगा। भारतीय गेंदबाज पूरी तरह हावी नजर आए। अगर खराब रोशनी और बारिश रुकावट नहीं बनती तो रविवार को ही मैच का नतीजा आ सकता था। स्टंप्स की घोषणा तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए थे, जेमी स्मिथ 2 रन और जेमी ओवरटन 0 रन बनाकर नाबाद लौटे।

अब इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की दरकार है, जबकि भारत को सिर्फ तीन विकेट ही चाहिए, क्योंकि तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स के बल्लेबाजी के लिए उतरने की संभावना बेहद कम है। वोक्स को पहले दिन के खेल में फील्डिंग के दौरान बाएं कंधे में चोट लग गई थी। उनके कंधे में फ्रैक्चर की संभावना जताई गई है। इस चोट के बाद वह मैदान पर नजर नहीं आए। न ही उन्होंने पहली पारी बल्लेबाजी और तीसरी पारी में गेंदबाजी की।

वहीं, चौथे दिन वोक्स स्क्रीन पर फ्रैक्चर पाउच पहने नजर आए। ऐसे में उनका बल्लेबाजी के लिए उतरना बेहद मुश्किल है। हालांकि, चौथे दिन स्टंप्स के बाद जो रूट ने कहा, “ऋषभ पंत ने टूटे पैर के साथ बल्लेबाजी की है, क्रिस वोक्स इंग्लैंड के लिए अपना शरीर दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं।” अगर वह उतरते भी हैं तो कैसे गेंदबाजों का सामना करते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...