1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG : चौथे टी20 में भारत की 15 रन से जीता, इंग्लैंड को हराकर घर में लगातार 17वीं सीरीज जीती

IND vs ENG : चौथे टी20 में भारत की 15 रन से जीता, इंग्लैंड को हराकर घर में लगातार 17वीं सीरीज जीती

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 19.4 ओवर में सिर्फ 166 रन ही बना सका।

By santosh singh 
Updated Date

पुणे। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 19.4 ओवर में सिर्फ 166 रन ही बना सका। इस तरह टीम इंडिया ने 15 रनों से यह मुकाबला जीत लिया और सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

भारत की ओर से शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने 53-53 रन की पारी खेली। साकिब महमूद ने तीन विकेट चटकाए। ओवर्टन को दो विकेट मिले। इंग्‍लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने 26 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। बेन डकेट ने 39 रन बनाए। उनके अलावा किसी भी बल्‍लेबाज ने कुछ खास नहीं किया। भारत की ओर से हर्षित राणा और रवि बिश्‍नोई ने 3-3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती के खाते में 2 विकेट आए।

एक समय इंग्लैंड की टीम जीत की राह पर थी। हैरी ब्रूक ने सिर्फ 26 गेंदों में 51 रन बनाकर इंग्लैंड को मैच में ला खड़ा किया था। लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में हैरी ब्रूक और ब्रायडन कार्स को आउट कर मैच की दिशा भारत की ओर बदल दी। इसके बाद 19वें ओवर में हर्षित राणा ने इंग्लैंड को बड़ी चोट थी।राणा ने 19वें ओवर में सिर्फ 6 रन देकर जेमी ओवर्टन का विकेट लिया। आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने साकिब महमूद को आउट कर टीम इंडिया को मैच जिता दिया।

टीम इंडिया ने ऐसे जीता मैच

टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी। दूसरे ही ओवर में उसने तीन विकेट गंवा दिए थे। साकिब महमूद ने एक ही ओवर में संजू सैमसन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट कर सनसनी मचा दी। इसके बाद रिंकू सिंह ने 30 रन बनाकर टीम को संभाला। लेकिन उनके आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या औ शिवम दुबे ने पूरा मैच ही बदल दिया. दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े, दोनों के बल्ले से 53-53 रन निकले और टीम इंडिया 181 रनों तक पहुंची।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

दुबे की चोट ने इंग्लैंड को दिया दर्द

मैच का असली टर्निंग प्वाइंट शिवम दुबे की चोट ही रही क्योंकि ये खिलाड़ी बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवर में कनकशन का शिकार हुआ। इसके बाद टीम इंडिया ने लिखित अर्जी देकर मैच रेफरी से सब्स्टीट्यूट की मांग की। इस तरह हर्षित राणा को खेलने का मौका मिला और इस खिलाड़ी ने 33 रन देकर 3 विकेट लेकर इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। चक्रवर्ती ने भी 2 विकेट लिए और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी 3 विकेट हासिल किए।

17 टी20 सीरीज से अजेय

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टी20 सीरीज में हराकर अपना वर्चस्व बरकरार रखा है। टीम इंडिया ने साल 2019 के बाद से अपने घर पर टी20 सीरीज में हार नहीं देखी है। टीम इंडिया 17 टी20 सीरीज से अजेय है।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...