1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG Semi-Final 2: आज दूसरे सेमी-फाइनल में भारत की इंग्लैंड से होगी भिड़ंत, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मैच

IND vs ENG Semi-Final 2: आज दूसरे सेमी-फाइनल में भारत की इंग्लैंड से होगी भिड़ंत, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मैच

IND vs ENG T20 World Cup  2024 Semi-Final 2: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहले सेमी-फाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में उसका सामना किस टीम से होगा, यह दूसरे सेमी-फाइनल के नतीजे पर निर्भर करेगा। जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होंगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा सेमी-फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा, और मैच को लाइव कैसे देख सकेंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG T20 World Cup 2024 Semi-Final 2: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहले सेमी-फाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में उसका सामना किस टीम से होगा, यह दूसरे सेमी-फाइनल के नतीजे पर निर्भर करेगा। जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होंगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा सेमी-फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा, और मैच को लाइव कैसे देख सकेंगे।

पढ़ें :- Strait of Hormuz : होर्मुज पहुंचे भारतीय टैंकरों ने लिया यू-टर्न, समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए

IND vs ENG दूसरा सेमी-फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा सेमी-फाइनल मैच, भारतीय समयानुसार गुरुवार 27 जून को रात 8 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।

IND vs ENG दूसरा सेमी-फाइनल मैच कहां खेला जाएगा? 

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा सेमी-फाइनल मैच, गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- CM Samrat Chaudhary : सीएम सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को साबित करेंगे बहुमत , एक दिन का सत्र बुलाया गया

IND vs ENG दूसरा सेमी-फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा सेमी-फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

IND vs ENG दूसरा सेमी-फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा सेमी-फाइनल मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

IND vs ENG T20I मैचों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

पढ़ें :- Women's Reservation : सीएम योगी बोले- कल TMC-कांग्रेस और सपा ने आधी आबादी के हक पर डाका डलवाया, उन्हें देश की बहनें माफी नहीं करेंगी..

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 12 और इंग्लैंड ने 11 मैच जीते हैं। यह आंकड़ा बताता है कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है।

IND vs ENG टी20 वर्ल्ड कप मैचों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों की बात करें तो भारत और इंग्लैंड की टीम चार बार आमने-सामने हुई हैं और दोनों के नाम दो-दो जीत हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...