1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG Test Day 2 : शतक से जायसवाल चूके; राहुल का अर्धशतक, लंच तक भारत का स्कोर- 222/3

IND vs ENG Test Day 2 : शतक से जायसवाल चूके; राहुल का अर्धशतक, लंच तक भारत का स्कोर- 222/3

IND vs ENG Test Day 2 : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है और भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंच चुका है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल अपने शतक से चूक गए। वहीं, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर क्रिज पर मौजूद हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG Test Day 2 : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है और भारत ने लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 222 रन बना लिए हैं। हालांकि, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) अपने शतक से चूक गए। वहीं, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर क्रिज पर मौजूद हैं।

पढ़ें :- India T20 WC Team : ऋतुराज, राहुल और बिश्नोई के साथ हुई नाइंसाफी! इनका भी टूटा दिल

हैदराबाद टेस्ट के दूसरे दिन भारत की शुरुआत खराब रही। दूसरे दिन के पहले ही ओवर में जो रूट ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को आउट कर दिया। जायसवाल 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जब वह आउट हुए उस वक्त भारत का स्कोर 123 रन था। इसके बाद शुबमन गिल ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, भारत 159 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। गिल 23 रन बनाकर टॉम हार्टले का शिकार बने।

लंच तक भारत ने 50 ओवर तक अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 55 और श्रेयस अय्यर 34 रन बनाकर नाबाद हैं। फिलहाल भारत पहली पारी में इंग्लैंड से 24 रन पीछे हैं।

पहले दिन का खेल

हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड की टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, इंग्लैंड की पूरी टीम 64.3 ओवर में 246 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम को जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी, दोनों ने पहले विकेट लिए 55 रन जोड़े। लेकिन स्पिन गेंदबाजी के शुरू होते ही इंग्लैंड बल्लेबाज परेशानियों में दिखे। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। स्टोक्स 70 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और रवीन्द्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) ने 3-3 विकेट झटके। जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले।

पढ़ें :- India T20 World Cup Squad Announced : टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

इंग्लैंड की पारी सिमटने के बाद भारत को यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। इस दौरान यशस्वी ने महज 47 गेंद में ही अर्धशतक पूरा किया। लेकिन रोहित शर्मा बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में लीच का शिकार बने। भारत को 80 के स्कोर पर पहला झटका लगा। रोहित ने 24 रन की पारी खेली। इसके बाद यशस्वी ने शुबमन गिल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। यशस्वी 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ गिल 43 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद पवेलियन वापस लौटे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...