1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG Test Day 3 : तीसरे दिन भारत की खराब शुरुआत, 2 रन के भीतर गंवाए दो विकेट

IND vs ENG Test Day 3 : तीसरे दिन भारत की खराब शुरुआत, 2 रन के भीतर गंवाए दो विकेट

IND vs ENG Test Day 3 : विशाखापट्टनम में भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। मैच के तीसरे दिन भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने तीसरे दिन 2 रन के भीतर दो विकेट गंवा दिये हैं। जेम्स एंडरसन ने भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को पवेलियन भेज दिया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG Test Day 3 : विशाखापट्टनम में भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। मैच के तीसरे दिन भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने तीसरे दिन 2 रन के भीतर दो विकेट गंवा दिये हैं। जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को पवेलियन भेज दिया।

पढ़ें :- न्यूटन महान 'पायलट', गेहूं को धान, तापमान को दबाव और कर्नाटक विधानसभा को ओडिशा की बताकर छापा,ओडिशा की सरकारी किताब में रिकॉर्ड 1678 गलतियां

विशाखापट्टनम टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 28 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन भारत को 29 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 13 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बनें। इसके बाद 30 रन स्कोर पर एंडरसन ने पहली पारी के हीरो रहे यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया। जायसवाल 27 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए।

भारत ने 15 ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। शुबमन गिल 9 रन और श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...