1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG Test Match: भारत ने चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, गिल और जुरेल चमके

IND vs ENG Test Match: भारत ने चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, गिल और जुरेल चमके

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। चौथे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर मैच को जीत लिया है। इस जीत के बाद से ही टीम इंडिया सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IND vs ENG Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। चौथे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर मैच को जीत लिया है। इस जीत के बाद से ही टीम इंडिया सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

पढ़ें :- Congress BM Sandeep : बीएम संदीप तेलंगाना कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त, मीनाक्षी नटराजन की जगह लेंगे

टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने छठे विकेट के लिए नाबाद 72 रन की साझेदारी निभाई। जुरेल के बल्ले से विनिंग रन निकले। उन्होंने दो रन लेकर मैच में जीत दिलाई। जुरेल 39 रन और शुभमन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा 55 रन की पारी खेली।

बता दें कि, चौथे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रन पर सिमट गई और भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में भारत ने दूसरी पारी में लक्ष्य का आसानी से हासिल कर लियां इसके साथ ही पांच विकेट से चौथे मैच को जीत लिया।

 

पढ़ें :- Cyclone Akwan : बंगाल की खाड़ी से उठ रहा अक्वान तूफान, अगले 24 घंटों में मचाएगा तबाही, 105 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...