IND-W vs HKG-W Match Today : आज विमेंस एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का मुकाबला हॉन्ग-कॉन्ग की टीम से होने वाला है। ग्रुप स्टेज में भारत ने एक मुकाबला खेला और जीता है। इसके साथ ही ग्रुप ए में टीम का नेट रन रेट बाकी टीमों से काफ़ी बेहतर है। ऐसे में गुरुवार को टीम जीतती है तो सेमी-फाइनल का टिकट पक्का कर लेगी। आइए जानते हैं कि भारत बनाम हॉन्ग-कॉन्ग, विमेंस एशिया कप 2026 का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? और इस मुकाबले को कैसे लाइव देख सकेंगे-
पढ़ें :- IND vs THA Women's Asia Cup : आज एशिया कप में थाईलैंड से भिड़ेगा भारत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
भारत बनाम हॉन्ग-कॉन्ग विमेंस एशिया कप 2026 का मैच कब होगा?
भारत और हॉन्ग-कॉन्ग के बीच विमेंस एशिया कप 2026 का मैच गुरुवार, 3 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।
भारत बनाम हॉन्ग-कॉन्ग विमेंस एशिया कप 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम हॉन्ग-कॉन्ग का मैच दुबई, UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
पढ़ें :- लॉर्ड्स में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 30 साल की उम्र में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भारत बनाम हॉन्ग-कॉन्ग विमेंस एशिया कप 2026 मैच का लाइव प्रसारण किन टीवी चैनलों पर दिखाया जाएगा?
भारत बनाम हॉन्ग-कॉन्ग विमेंस एशिया कप 2026 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत बनाम हॉन्ग-कॉन्ग विमेंस एशिया कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
भारत बनाम हॉन्ग-कॉन्ग विमेंस एशिया कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।