1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 2nd Test : टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन; भारतीय स्पिनर्स का दिखा दबदबा

IND vs NZ 2nd Test : टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन; भारतीय स्पिनर्स का दिखा दबदबा

IND vs NZ 2nd Test Tea Break: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 62 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। डेरिल मिशेल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। इस पारी में भारत के स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ 2nd Test Tea Break: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 62 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। डेरिल मिशेल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। इस पारी में भारत के स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है।

पढ़ें :- सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर, इस अंडर-19 चैंपियन को मिला मौका

दरअसल, पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद न्यूजीलैंड को पहला झटका 32 रन के स्कोर पर लगा। आर अश्विन ने कीवी कप्तान टॉम लैथम को 15 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद 76 रन के स्कोर पर अश्विन ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया है। विल यंग 18 रन बनाकर चलते बनें। वहीं, पहले दिन लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 92 रन बना लिए।

लंच ब्रेक के बाद डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड की पारी को 100 रनों के पार पहुंचा दिया। लेकिन, अश्विन ने 138 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया। कॉनवे को 76 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। भारत को चौथी सफलता वाशिंगटन सुंदर ने दिलाई। न्यूजीलैंड ने 197 रन के स्कोर पर रचिन रवींन्द्र के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। रचिन ने 65 रन बनाए।

टी ब्रेक से पहले वाशिंगटन सुंदर ने टॉम ब्लंडल को बोल्ड आउट करके भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। न्यूजीलैंड ने 201 रन स्कोर पर अपने 5 विकेट खो दिये हैं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन को 3 कामयाबी मिली है, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट अपने नाम किए हैं।

पढ़ें :- मक्का में हिंदुस्तानी हाजियों के साथ बदइंतज़ामी, संजय सिंह बोले-यह नाकाबिल-ए-बर्दाश्त, Haj Committee of India करे कार्रवाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...