1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 3rd Test Day 2: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 195/5; गिल 70 और जडेजा 10 रन बनाकर नाबाद

IND vs NZ 3rd Test Day 2: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 195/5; गिल 70 और जडेजा 10 रन बनाकर नाबाद

IND vs NZ 3rd Test Day 2: मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन का पहले सेशन भारत के लिए मिला जुला रहा है। लंच ब्रेक तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं। टीम पहली पारी में न्यूजीलैंड से सिर्फ 40 रन पीछे है। शुबमन गिल 106 गेंद में 70 रनों और रवींद्र जडेजा 18 गेंद में 10 रन पर नाबाद हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- उत्तराखंड के युवक ने तैयार किया पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल, सफल उड़ान का VIDEO सोशल मीडिया पर छाया

वानखेड़े स्टेडियम में खेलेतीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 86/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान शुबमन गिल और ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। इस गिल ने 66 गेंदों और फिर ऋषभ पंत ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने 96 रन जोड़े। ईश सोढ़ी ने पंत को आउट करके भारत को 180 रन के स्कोर पर पांचवां झटका दिया। पंत 59 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए।

लंच ब्रेक तक भारत ने पहली 43 ओवर खेलकर पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं। शुबमन गिल 106 गेंद में 70 रनों और रवींद्र जडेजा 18 गेंद में 10 रन पर नाबाद हैं। पहली पारी में भारत, न्यूजीलैंड से सिर्फ 40 रन पीछे है।

पढ़ें :- भाई अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली और उमर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली पेरोल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...