IND vs NZ : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच वेलिंग्टन में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के बदौलत 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की और सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अभिषेक ने 38 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली। भारत ने 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

वेलिंगटन स्थित हेनरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने डैरिल मिशेल की 52 गेंदों में 89 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में 198/3 का स्कोर खड़ा किया था। अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
दूसरी पारी में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में रिकॉर्ड 118 रन जोड़े। इस दौरान वैभव 19 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन, अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड ने 30 गेंदों में शतक ठोका। वह 38 गेंदों में 113 रन बनाकर आउट हुए। ये उनके टी20 करियर का चौथा टी20 शतक था।