Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ Live : न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

IND vs NZ Live : न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ 5th T20I Live: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच हैमिल्टन में खेला जाना है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम 3-1 से इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में आखिरी मैच जीतकर टीम बढ़त को 4-1 करने उतरेगी। वहीं, मेजबान टीम सीरीज का अंत जीत के साथ करके अपने फैंस को खुश के कुछ और पल देखा चाहेगी। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

पढ़ें :- IND vs NZ 5th T20I : आज आखिरी टी20 जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे फ्री लाइव मैच

पांच मैचों की सीरीज में यह पहला मौका है, जब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरी टी20 के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवती को टीम में जगह मिली है, अक्षर पटेल और मयंक यादव को बेंच पर बैठाया गया है। बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी वैभव सूर्यवंशी पांचवें टी20 में प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती

पढ़ें :- क्या 2020 का इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया? कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड को उसी के घर में किया था क्लीन स्वीप
Advertisement