1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्या 2020 का इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया? कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड को उसी के घर में किया था क्लीन स्वीप

क्या 2020 का इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया? कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड को उसी के घर में किया था क्लीन स्वीप

IND vs NZ 4th T20I : न्यूजीलैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की अगुवाई भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने मेजबान के खिलाफ पांच टी20 सीरीज के शुरुआती तीनों मैच जीतकर 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। जहां भारत 2020 के इतिहास को दोहराने चाहेगा। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs NZ LIVE : न्यूजीलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, देखें- प्लेइंग इलेवन

2020 की शुरुआत में विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। इस दौरे पर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी टीम की कमान संभाली थी। वहीं, भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का 5-0 से क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बनी थी। इससे पहले फरवरी 2008 में न्यूजीलैंड को 2 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।

श्रेयस की टीम के पास इतिहास दोहराने का मौका

क्राइस्टचर्च में खेले गए सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भारत ने बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड के मुंह से जीत छीनी है, जबकि वेलिंग्टन में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की विध्वंस शुरुआत ने मैच को एकतरफा कर दिया। टीम के मौजूद प्रदर्शन को देखते हुए अय्यर के पास कप्तान के रूप में एक नया इतिहास रचने का मौका है। इसके लिए उनकी टीम को अगले दोनों मैच भी जीतने होंगे।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...