1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs PAK: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत; जानिए कब-कहां देख पाएंगे हाई-वोल्टेज मुकाबला

IND vs PAK: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत; जानिए कब-कहां देख पाएंगे हाई-वोल्टेज मुकाबला

IND vs PAK Hockey Match, Asian Champions Trophy 2024: चीन के हुलुनबुइर में खेले जा रहे हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अपने चारों राउंड-रॉबिन मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। हालांकि, भारत का अगला और आखिरी राउंड-रॉबिन मैच अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। जिसमें हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज हॉकी मैच कब और कहां देख पाएंगे-

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- महिला एशिया कप फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर टीम इंडिया, थोड़ी देर में बांग्लादेश से सामना

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच कहां खेला जाएगा? 

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (India vs Pakistan Hockey Match) चीन के हुलुनबुइर (Hulunbuir) में खेला जाएगा।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच कब शुरू होगा? 

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (India vs Pakistan Hockey Match) 14 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे से खेला जाएगा।

पढ़ें :- भारत-अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को होने वाले पहले टी20 मुकाबले से छटे संकट के बादल, DDCA बोला- अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगा मैच

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां होगा? 

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (India vs Pakistan Hockey Match) का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और टेन 1 एचडी चैनलों पर किया जाएगा।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे? 

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (India vs Pakistan Hockey Match) की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv App और वेबसाइट पर भी देख पाएंगे।

पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...