1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs PAK Women’s Asia Cup: आज एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत; जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

IND vs PAK Women’s Asia Cup: आज एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत; जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

IND vs PAK Women's Asia Cup: आज 19 जुलाई से विमेंस एशिया कप 2024 (Women's Asia Cup 2024) का आगाज होने जा रहा है। जिसका पहला मैच दोपहर 2 बजे से यूएई विमेंस और नेपाल विमेंस टीम के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे मैच में भारत विमेंस की भिड़ंत पाकिस्तान विमेंस से होने वाली है। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs PAK Women’s Asia Cup: आज 19 जुलाई से विमेंस एशिया कप 2024 (Women’s Asia Cup 2024) का आगाज होने जा रहा है। जिसका पहला मैच दोपहर 2 बजे से यूएई विमेंस और नेपाल विमेंस टीम के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे मैच में भारत विमेंस की भिड़ंत पाकिस्तान विमेंस से होने वाली है। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

विमेंस एशिया कप 2024 की मेजबानी श्रीलंका कर रहा है, टूर्नामेंट के टी20आई फॉर्मेट में खेले जाएंगे और कुल आठ टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। एशिया कप में सभी टीमों को दो ग्रुप- ए और बी में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत विमेंस, पाकिस्तान विमेंस, नेपाल विमेंस और यूएई विमेंस टीमों का रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका विमेंस, बांग्लादेश विमेंस, मलेशिया विमेंस और थाईलैंड विमेंस की टीम है। वहीं, आज ग्रुप ए की टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

आइये जानते हैं कि आज भारत विमेंस बनाम पाकिस्तान विमेंस, एशिया कप मैच कब और कहां खेला जाएगा? और मैच का लाइव टेलीकास्ट व लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

IND W vs PAK W विमेंस एशिया कप 2024 का दूसरा मैच कब शुरू होगा? 

भारत विमेंस बनाम पाकिस्तान विमेंस, एशिया कप मैच शुक्रवार 19 जुलाई (शुक्रवार) को शाम 7:00 बजे (भारतीय समय अनुसार) से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

IND W vs PAK W विमेंस एशिया कप 2024 का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?

भारत विमेंस बनाम पाकिस्तान विमेंस, एशिया कप मैच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND W vs PAK W विमेंस एशिया कप 2024 का दूसरे मैच को टीवी कहां देख पाएंगे?

भारत विमेंस बनाम पाकिस्तान विमेंस, एशिया कप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा।

IND W vs PAK W विमेंस एशिया कप 2024 का दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

भारत विमेंस बनाम पाकिस्तान विमेंस, एशिया कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...