IND vs PAK Women’ T20 World Cup 2026 : आज विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। जहां दुनिया के सबसे बड़े चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए इन दोनों टीमों का इस एडिशन में यह पहला मुकाबला होगा और दोनों जीत के लिए अपना पूरा दमखम लगाने वाली हैं। आइये जानते हैं कि विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान, मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा और इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी-
पढ़ें :- IND vs BAN : शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स के सेमी-फाइनल में जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रनों का लक्ष्य
IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच कहाँ खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच रविवार 14 जून को खेला जाएगा।
पढ़ें :- IND vs BAN Semi-final : आज विमेंस एशिया कप के सेमी-फाइनल में भारत की बांग्लादेश से होगी भिड़ंत, जानें- किसका पलड़ा भारी
IND vs PAK : भारत बनाम पाकिस्तान विमेंस टी20 विश्व कप 2026 मैच किस समय शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस टी20 विश्व कप 2026 का मैच शाम 7:00 बजे IST (2:30 PM BST) शुरू होगा।
IND vs PAK : भारत बनाम पाकिस्तान विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच का टॉस कितने बजे होगा?
भारत और पाकिस्तान विमेंस टी20 विश्व कप 2026 मैच का टॉस 6:30 PM IST (2:00 PM BST) पर होगा।
IND vs PAK : कौन सा टीवी चैनल भारत बनाम पाकिस्तान विमेंस टी20 विश्व कप 2026 मैच का प्रसारण करेगा?
पढ़ें :- IND vs ENG Final ODI Live : आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज डिसाइडर मैच, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव
भारत और पाकिस्तान विमेंस टी20 विश्व कप 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।
IND vs PAK : भारत बनाम पाकिस्तान विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत और पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप 2026 का मैच भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।