1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA 3rd T20I: तीसरे टी20आई में भारतीय टीम से दो खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय; इनको मिलेगा मौका

IND vs SA 3rd T20I: तीसरे टी20आई में भारतीय टीम से दो खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय; इनको मिलेगा मौका

IND vs SA 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20आई सीरीज का तीसरा मैच बुधवार (13 नवंबर) को खेला जाना है। पिछले दो मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए तीसरे मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव दो बड़े बदलाव कर सकते हैं। इस मैच में अभिषेक शर्मा और आवेश खान को बेंच की शोभा बढ़ानी पड़ सकती है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SA 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20आई सीरीज का तीसरा मैच बुधवार (13 नवंबर) को खेला जाना है। पिछले दो मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए तीसरे मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव दो बड़े बदलाव कर सकते हैं। इस मैच में अभिषेक शर्मा और आवेश खान को बेंच की शोभा बढ़ानी पड़ सकती है।

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ शतकीय पारी के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश ही रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों सहित अभिषेक शर्मा को कुल सात पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला है, लेकिन वह इन सात पारियों में 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाए हैं। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ स्कोर 16 रन रहा है। पिछले तीन मैचों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं। ऐसे में तीसरे मैच में उनका पत्ता कटना लगभग तय है।

अभिषेक शर्मा के अलावा, आवेश खान को भी बेंच की शोभा बढ़ानी पड़ सकती है। तीसरे मैच में कप्तान उनकी जगह पर एक तेज गेंदबाज को डेब्यू का मौका दे सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विजयकुमार वैश्य, रमनदीप सिंह और यश दयाल में से किसको डेब्यू का मौका मिलता है। वहीं, संजू सैमसन के साथ जितेश शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20आई में भारत की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...