1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA Pitch Controversy: रोहित शर्मा के कमेन्ट के बाद ICC का बड़ा एक्शन, न्यूलैंड्स पिच को दी ‘असंतोषजनक’ रेटिंग

IND vs SA Pitch Controversy: रोहित शर्मा के कमेन्ट के बाद ICC का बड़ा एक्शन, न्यूलैंड्स पिच को दी ‘असंतोषजनक’ रेटिंग

Newlands Pitch Controversy : साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ केप टाउन टेस्ट (Cape Town Test) में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। न्यूलैंड्स स्टेडियम (Newlands Stadium) में खेला गया यह मैच दो दिन भी नहीं चला था, जिसके बाद पिच को लेकर काफी विवाद हुआ था। वहीं, अब आईसीसी न्यूलैंड्स की पिच को 'असंतोषजनक' रेटिंग दी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Newlands Pitch Controversy : साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ केप टाउन टेस्ट (Cape Town Test) में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। न्यूलैंड्स स्टेडियम (Newlands Stadium) में खेला गया यह मैच दो दिन भी नहीं चला था, जिसके बाद पिच को लेकर काफी विवाद हुआ था। वहीं, अब आईसीसी न्यूलैंड्स की पिच को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग दी है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

आईसीसी (ICC) ने सोमवार (8 जनवरी) को साउथ अफ्रीका और भारत के बीच कम स्कोर वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मैच के बाद न्यूलैंड्स पिच को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग (Demerit points) दी है। यह फैसला आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत लिया गया है। आईसीसी मैच रेफरी (Match Referee) क्रिस ब्रॉड ने अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें मैच अधिकारियों की चिंता व्यक्त की गई और मूल्यांकन के बाद, केप टाउन में न्यूलैंड्स पिच को “असंतोषजनक” माना गया।

आईसीसी के मुताबिक, मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने कहा कि न्यूलैंड्स की पिच पर बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल था। पूरे मैच के दौरान गेंद तेजी से और कभी-कभी खतरनाक तरीके से उछलती थी, जिससे शॉट खेलना मुश्किल हो जाता था।” कई बल्लेबाजों के दस्तानों पर गेंद लगी और अजीब उछाल के कारण कई विकेट भी गिरे।”

बता दें कि आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया में, अगर किसी पिच या आउटफील्ड को घटिया स्तर का दर्जा दिया जाता है, तो उस स्थान को कुछ अवगुण अंक आवंटित किए जाते हैं। एक डिमेरिट अंक उन स्थानों को दिया जाता है जिनकी पिच और आउटफील्ड को मैच रेफरी ने असंतोषजनक माना है।

अगर कोई स्थान छह डिमेरिट अंक तक पहुंच जाता है, तो उसे 12 महीने के लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी से निलंबित कर दिया जाता है। 12 डिमेरिट अंक के मामले में जुर्माना 24 महीने का है। ये बिंदु लगातार पांच साल की अवधि तक सक्रिय रहते हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के पास प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का समय है।

पढ़ें :- Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता

रोहित ने उठाए थे पिच पर सवाल

न्यूलैंड्स की पिच (Newlands Pitch) को लेकर रोहित ने कहा था कि हम सभी ने देखा कि इस टेस्ट मैच में क्या हुआ और पिच कैसी रही। मुझे इस तरह की पिचों पर खेलने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन फिर भारतीय पिचों को लेकर भी इतना हल्ला नहीं होना चाहिए। इस दौरान दोहरे मानक अपनाने का आरोप रोहित शर्मा ने यह भी कहा था कि मैच रेफरी और आईसीसी इन रेटिंग्स को कैसे देखते हैं। आप कैसे रेटिंग देते हैं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन तटस्थ रहना चाहिए।

बता दें कि मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ भारत व साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों ने भी पिच की आलोचना की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...