1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SL Live Telecast Streaming: न जियो सिनेमा… और न डिज्नी+ हॉटस्टार; जानिए कहां देख पाएंगे भारत बनाम श्रीलंका मैच

IND vs SL Live Telecast Streaming: न जियो सिनेमा… और न डिज्नी+ हॉटस्टार; जानिए कहां देख पाएंगे भारत बनाम श्रीलंका मैच

IND vs SL Live Telecast and Live Streaming: बीसीसीआई ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20आई और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें टी20आई सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान और शुबमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी। टी20 वर्ल्ड कप के बाद सीधे श्रीलंका दौरे पर कई सीनियर खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे, जिसके लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। ऐसे में टी20आई और वनडे सीरीज से जुड़ी कई अहम जानकारियों पर नजर डाल लेते हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SL Live Telecast and Live Streaming: बीसीसीआई ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20आई और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें टी20आई सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान और शुबमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी। टी20 वर्ल्ड कप के बाद सीधे श्रीलंका दौरे पर कई सीनियर खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे, जिसके लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। ऐसे में टी20आई और वनडे सीरीज से जुड़ी कई अहम जानकारियों पर नजर डाल लेते हैं।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

श्रीलंका के खिलाफ टी20आई और वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

टी20आई स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह , खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

वनडेस्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

भारत बनाम श्रीलंका T20I सीरीज का शेड्यूल

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

पहला टी20 मैच- शनिवार 27 जुलाई शाम 7 बजे (IST) पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

दूसरा टी20 मैच- रविवार 28 जुलाई शाम 7 बजे (IST) पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

तीसरा टी20 मैच- मंगलवार 30 जुलाई शाम 7 बजे (IST) पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे- शुक्रवार, 2 अगस्त दोपहर 2.30 बजे (IST) आर. प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

दूसरा वनडे- रविवार, 4 अगस्त दोपहर 2.30 बजे (IST) आर. प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो

तीसरा वनडे- बुधवार, 7 अगस्त दोपहर 2.30 बजे (IST) आर. प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो

भारत बनाम श्रीलंका मैच का भारत में कौन से टीवी चैनल लाइव टेलीकास्ट करेंगे?

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत के लिए श्रीलंका में खेले जाने वाले मैचों के प्रसारण अधिकार हैं। सोनी टेन 5 का अंग्रेजी कमेंट्री के साथ सीधा प्रसारण होगा। Sony TEN 3 हिंदी कमेंट्री के साथ भारत बनाम श्रीलंका मैचों का सीधा प्रसारण करेगा।

भारत बनाम श्रीलंका मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

Sony LIV भारत बनाम श्रीलंका मैचों का भारत में सीधा प्रसारण करेगा।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...