1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI: अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत; वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा

IND vs WI: अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत; वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा

IND vs WI Under-19 Women's T20 World Cup 2025: मलेशिया में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरूआत की है। आज रविवार को निकी प्रसाद की अगुवाई वाली टीम ने अपने पहले मैच में वेस्ट इंडीज की टीम को 9 विकेट से मात दी है। टीम इंडिया की जीत की नायिका तेज गेंदबाज जोशिता वी जे रहीं।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs WI Under-19 Women’s T20 World Cup 2025: मलेशिया में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरूआत की है। आज रविवार को निकी प्रसाद की अगुवाई वाली टीम ने अपने पहले मैच में वेस्ट इंडीज की टीम को 9 विकेट से मात दी है। टीम इंडिया की जीत की नायिका तेज गेंदबाज जोशिता वी जे रहीं।

पढ़ें :- अमित शाह पर टिप्पणी मामले में साक्ष्य के अभाव में राहुल गांधी बरी, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला,कांग्रेस बोली- सत्यमेव जयते

कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान निकी प्रसाद ने टॉस जीतकर वेस्ट इंडीज की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन, वेस्टइंडीज की बैटर्स इंडियन बॉलिंग अटैक सामने घुटने टेकती नजर आयीं और पहली पारी में पूरी टीम 13.2 ओवर में 44 रनों के स्कोर पर ढेर हो गयी। वेस्टइंडीज के लिए केनिका कसार ने सबसे ज्यादा 15 रन बनाए। टीम के 5 बैटर्स शून्य पर पवेलियन लौट गईं, जबकि सिर्फ दो बैटर्स दहाई का आंकड़ा पर कर सकीं।

टीम इंडिया की ओर से पारुणिका सिसौदिया, जोशिता वी जे और आयुषी शुक्ला ने शानदार बॉलिंग की। पारुणिका को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले, जबकि जोशिता और आयुषी ने दो-दो विकेट झटके। इस दौरान टीम ने दो रन आउट भी किए। वहीं, टीम इंडिया ने 4.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। गोंगाडी तृषा 4 रन बनाकर आउट हुई। जी कमलिनी (विकेटकीपर) 16 और सानिका चालके 18 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अगले मैच

मंगलवार 21 जनवरी दोपहर 12.00 बजे: इंडिया विमेंस अंडर-19 vs मलेशिया विमेंस अंडर-19

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

गुरूवार 23 जनवरी दोपहर 12.00 बजे: इंडिया विमेंस अंडर-19 vs श्रीलंका विमेंस अंडर 19

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...