1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ZIM 1st T20I Toss: भारत ने Toss जीतकर चुनी गेंदबाजी; तीन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

IND vs ZIM 1st T20I Toss: भारत ने Toss जीतकर चुनी गेंदबाजी; तीन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

India vs Zimbabwe, 1st T20I Toss: आज शनिवार 6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस मैच के लिए टॉस हो चुका है, भारतीय कप्तान शुबमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच हरारे के भारतीय समयानुसार, शाम 4.30 से खेला जाएगा। आइये जानते हैं पहले मैच की प्लेइंग इलेवन के बारे में। 

By Abhimanyu 
Updated Date

India vs Zimbabwe, 1st T20I Toss: आज शनिवार 6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस मैच के लिए टॉस हो चुका है, भारतीय कप्तान शुबमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच हरारे के भारतीय समयानुसार, शाम 4.30 से खेला जाएगा।

पढ़ें :- Strait of Hormuz : होर्मुज पहुंचे भारतीय टैंकरों ने लिया यू-टर्न, समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए

टॉस जीतने के बाद शुबमन गिल ने कहा, ‘हम पहले फील्डिंग करेंगे। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी सतह लगती है। बाद में इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। यह लंबे समय से चल रहा है. हमने 11 साल बाद कोई आईसीसी प्रतियोगिता जीती। आप हमेशा खुद से कुछ उम्मीदें रखते हैं। हमारे पास तीन डेब्यूटेंट हैं। अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने डेब्यू किया।’

भारत बनाम जिम्बाब्वे 1st T20I की प्लेइंग-XI

भारत: शुबमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट कैया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (डब्ल्यू), वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंडाई चटारा।

पढ़ें :- CM Samrat Chaudhary : सीएम सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को साबित करेंगे बहुमत , एक दिन का सत्र बुलाया गया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...