1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ZIM 3rd T20I: आज तीसरे टी20आई में भारत और जिम्बाब्वे की होगी भिड़ंत; जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs ZIM 3rd T20I: आज तीसरे टी20आई में भारत और जिम्बाब्वे की होगी भिड़ंत; जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच आज यानी 10 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत और जिम्बाब्वे ने अब तक एक-एक मैच जीते हैं और तीसरे मैच में दोनों की कोशिश सीरीज में बढ़त बनाने की होगी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच आज यानी 10 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत और जिम्बाब्वे ने अब तक एक-एक मैच जीते हैं और तीसरे मैच में दोनों की कोशिश सीरीज में बढ़त बनाने की होगी।

पढ़ें :- फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार के जज्बे को राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और अन्य नेताओं ने सराहा

जिम्बाब्वे में खेली जा रही पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में पहला मैच मेजबान ने 13 रनों से जीता था, जिसके बाद दूसरे मैच में भारत ने पलटवार करते हुए 100 रनों से जीत दर्ज की। ऐसे में तीसरे मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। यह मैच भी हरारे में खेला जाएगा। आइये जानते हैं भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरे टी20 मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में।

IND vs ZIM तीसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा? 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

IND vs ZIM तीसरा टी20 मैच कब शुरू होगा? 

पढ़ें :- फॉर्म 6 में बदलाव पर राहुल का ECI और TCS से सवाल- क्या ऐसा करने के लिए उन पर दबाव डाला गया?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार, बुधवार 10 जुलाई शाम 4.30 से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 4.00 बजे टॉस होगा।

IND vs ZIM तीसरा टी20 मैच भारत में टीवी पर लाइव कहां देख पाएंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) करेगा। दर्शक मैच को सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकेंगे।

IND vs ZIM तीसरे टी20 मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- अफगानिस्तान में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

IND vs ZIM के बीच टी20 मैचों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत और जिम्बाब्वे का अब तक 10 बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें भारत 7 जीतों के साथ आगे है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल 3 मैच जीत पायी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...