1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND W vs AUS W Final T20I : आज सीरीज जीतने के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया में होगी भिड़ंत, जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

IND W vs AUS W Final T20I : आज सीरीज जीतने के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया में होगी भिड़ंत, जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

IND W vs AUS W Final T20I : भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज नवी मुंबई में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। ऐसे में सीरीज का नतीजा आखिरी मैच तय करने वाला है। आइए जानते हैं कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में मंगलवार 9 जनवरी 2024 की शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस में शामिल होंगे। इस मैच का भारत में सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी। इससे पहले 5 जनवरी को खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी। जबकि 7 जनवरी को खेला गया दूसरा मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया।

टी20 सीरीज में दोनों टीमें

भारत- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सायका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि।

ऑस्ट्रेलिया- डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

पढ़ें :- Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...