Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया का एशियन गेम्स में एक मेडल पक्का, बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

टीम इंडिया का एशियन गेम्स में एक मेडल पक्का, बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

By Abhimanyu 
Updated Date

IND-W vs BAN-W Semifinal : एशियन गेम्स 2026 के विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमी-फ़ाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से मात दी है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह बना ली है, जहां एशियाई चैंपियन टीम गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से भी भिड़ेगी।

पढ़ें :- IND vs BAN : शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स के सेमी-फाइनल में जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रनों का लक्ष्य

निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए दूसरे सेमी-फाइनल में टॉस जीतने के बाद भारत ने 195 रन बनाए। इस दौरान शैफ़ाली वर्मा ने अपने करियर का पहला T20I शतक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर का भी अहम योगदान रहा। वहीं, दूसरी पारी में 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम बल्ले से संघर्ष करती नजर आयी। दिलारा अख्तर के अलावा, कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ढेर हो गयी।

जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम मंगलवार को फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से भिड़ेगी। जबकि हारने वाली बांग्लादेश टीम और पाकिस्तान के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की टीमें एक सप्ताह में दूसरी बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था।

Advertisement