1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND W vs PAK W Head to Head: आज विमेंस एशिया कप भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत; जानिए किसका पलड़ा भारी

IND W vs PAK W Head to Head: आज विमेंस एशिया कप भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत; जानिए किसका पलड़ा भारी

IND vs PAK Women's Asia Cup: आज 19 जुलाई से विमेंस एशिया कप 2024 (Women's Asia Cup 2024) का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच दोपहर 2 बजे से यूएई विमेंस और नेपाल विमेंस टीम के बीच खेला जा रहा है, जबकि दूसरे मैच में भारत विमेंस की भिड़ंत पाकिस्तान विमेंस से होने वाली है। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND W vs PAK W Head-to-Head: आज 19 जुलाई से विमेंस एशिया कप 2024 (Women’s Asia Cup 2024) का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच दोपहर 2 बजे से यूएई विमेंस और नेपाल विमेंस टीम के बीच खेला जा रहा है, जबकि दूसरे मैच में भारत विमेंस की भिड़ंत पाकिस्तान विमेंस से होने वाली है। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

भारत विमेंस बनाम पाकिस्तान विमेंस, एशिया कप का दूसरा मैच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार 19 जुलाई (शुक्रवार) को शाम 7:00 बजे (भारतीय समय अनुसार) से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों की कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगी। हालांकि, दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैचों की बात करें तो भारत विमेंस का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है।

दोनों टीमों का अब तक T20I में 14 बार हुआ आमना-सामना

टी20ई में अब तक भारत विमेंस और पाकिस्तान विमेंस का 14 बार आमना-सामना हुआ है। जिनमें से 11 मैच भारत विमेंस ने जीते हैं, जबकि सिर्फ 3 मैच पाकिस्तान विमेंस ने अपना करने में सफल रही है। वहीं, विमेंस एशिया कप के मैचों की बात करें तो भारत विमेंस 6 मैचों में से 5 जीत के साथ पाकिस्तान विमेंस पर भारी पड़ी है।

पढ़ें :- 80s AI Photo Trend: नेताओं से बॉलीवुड सितारों तक छाया रेट्रो फीवर, जानिए कैसे बनाएं अपना 80s लुक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...